शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

अवंतिबाई मार्केट मकरोनिया में तालाबंदी की कार्रवाई की गई

सागर। नगर निगम द्वारा 2 फरवरी से निगम आधिपत्य की दुकानों की बकाया राशि जमा न होने के कारण दुकानों में तालाबंदी की कार्रवाई प्रारंभ की गई 2 फरवरी को अवंतिबाई मार्केट मकरोनिया में बकायादारों की दुकानों पर ताले डालकर कार्रवाई की गई। अवंति बाई काम्पलेक्स एवं तहसीली मार्केट के बकायादारों द्वारा बकाया एवं हालसाल की राशि जमा न करने के कारण दुकानों के आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

संपत्तिकर अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि अवंति बाई काम्पलेक्स एवं तहसीली मार्केट के दुकानदारों जयंत विलानी से 85 हजार 391 रुपए, सुरेश गुप्ता से 73 हजार 518, राकेश चंदेल से 1 लाख 13 हजार 750, जगदीश सोनी से 85 हजार 548, पार्वती सोनी से 86 हजार 072, योगेन्द्र सिंह से 94 हजार 812, विजय जैन से 58 हजार 885, विजय शुक्ला से 1 लाख 18 हजार 885, यूवी सिंह मौर्य से 107556, बलराम तिवारी से 55 हजार 357, सुभाष खत्री से 51 हजार 686, प्रदीप जैन से 103931 एवं नरेन्द्र राय से 71 हजार 404 रुपए नगर निगम को हालसाल एवं बकाया किराया लेना है।


 तालाबंदी की कार्रवाई के दौरान दुकान नं. 23 जयंत बिलानी, दुकान नं. 24 सुरेश गुप्ता, दुकान नं. 28 राकेश चंदेल, दुकान नं. 31 गायत्री बडो़न्या, दुकान नं. 38 पार्वती सोनी, दुकान नं. 39 जगदीश सोनी, दुकान नं. 47 यूवी मौर्य, दुकान नं. 50 योगेन्द्र सिंह चंदेल, दुकान नं. 48 कलराम तिवारी, दुकान नं. 44 विजय शुक्ला, दुकान नं. 50 सुभाष खत्री, दुकान नं. 54 नरेन्द्र राय की दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। दुकान नं. 81 के राजेश चिंतामन की दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई के पश्चात बकायादार द्वारा नगर निगम कार्यालय पहुंचकर 50 हजार रुपए जमा किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...