सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित सांसद ट्राफी कास्कोबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन 16-16 ओवर के दो सेमी फायनल मैच खेले गए। जिसमें विगत तीन वर्षों से विजेता रही किंग स्टार की टीम ने इस वार फिर फायनल में अपनी जगह बनाई।
वहीं दूसरी ओर लगातार अपने प्रतिद्वदियों को हराकर सनराईज सीसी फायनल में पहुंची। आयोजन समिति के संयोजक राजबहादुर सिंह ने बताया कि किंग स्टार सीसी विरूद्ध सनराईज सीसी के बीच रविवार को सुबह 10 बजे फायनल मुकाबला होगा जो 20-20 ओवर का रहेगा। मैच उपरांत दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के राजेश पंडित ने बताया कि आज हुए। दो सेमी फायनल मुकावलों में पहला मैच किंग स्टार विरूद्ध फ्रेन्डस सीसी खेला गया। जिसमें किंग स्टार ने 61 रनों से मैच जीत लिया। दूसरा मैच दोपहर 12 बजे सनराईज सीसी विरूद्ध सांई सुपर वारियर्स के बीच हुआ। जिसमें सन राईज सीसी ने मैच जीत लिया। दोनों मैचों में आयोजन समिति के परसू विश्वकर्मा, बंटी श्रीवास्तव व रमन दुबे ने एम्पायरिंग की एवं सत्यम त्रिपाठी ने स्कोरिंग की। मैच की कॉमेन्ट्री आदेश जैन, रवि ठाकुर ने की।
कार्यक्रम में गोविंद सिंह, अशोक सिंह बामोरा, लक्ष्मण सिंह, रवीन्द्र सिंह गौर, डॉ. सुखदेव मिश्र, संतोष दुबे, मिलिंद देउस्कर, राजेश पंडित, राजेश सैनी, नईम खान, प्रदीप तिवारी, राकेश साहू, अजय लम्बरदार, अनिल दुबे,अखलेश शुक्ला, सनद जैन, बंटी श्रीवास्तव ननि स्टेडियम प्रभारी, रमन दुबे, संजय दुबे, मंटू बोहर, शैलेष जैन, विकास बेलापुरकर, मनीष रैकवार, विक्रम सोनी, रामकुमार साहू, राजकुमार नामदेव, आलोक केशरवानी, विनय चौबे, संजय द्विवेदी, डॉ. मदन केशरवानी, संतोष रोहित, बसंत सोनी, मुन्ना तंतुवाय, डॉ. कैलाश नारायण जाट, कैलाश सोनी, सुरेश जाट, सुनील तिवारी, नवीन भट्ट सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें