गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

किसानों की सरकार है भाजपा: जैन

मालथौन। जनसंदेश यात्रा बरौदियाकलां से सेक्टर के ग्राम नीमखेड़ा पहुंची जहां ग्रामीणों ने यात्रा प्रभारी सौवीर जैन को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। श्री जैन ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा जन संदेश यात्रा के माध्यम से आपके द्वारा भेजने का किया है। भजपा मंडल मालथौन के हम सभी कार्य कर्ता आपके सुख दुख में काम आने के साथ क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण भी कराएंगे।


श्री जैन ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों की सरकार है। सरकार शून्य प्रतिशत व्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है एवं गेहूं का पर्याप्त समर्थन मूल्य के लिए मप्र सरकार द्वारा अतिरिक्त बोनस देने का काम किया है। यह कार्य किसानों की सरकार की कर सकती है। इकसे बाद जन संदेश यात्रा समनापुर, नोनिया, खटोरा पहुंची। यात्रा में सह सेक्टर प्रभारी आरजी दुबे, हपीज भाईजान, कोमल यादव, तिलक ठाकुर, रामसिंह कैलाश राम, भगवान सिंह लोधी, रघुनाथ सिंह, मलखान सिंह, सरपंच राजेन्द्र सिंह जगत सिंह यादव, फूलचंद जैन सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...