खुरई। ग्राम खजरा हरचंद से एक 19 वर्षीय युवती पिछले चार दिनों से लापता है। जिसकी गुमशुदी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में की है। परिजनों ने रिपोर्ट में पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खजरा हरचंद निवासी उदयभान पिता छत्तरसिंह उम्र 41वर्ष ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री मनीषा 23 फरवरी से लापता है। 23 तारीख को अपनी मां और बहिन के साथ घर में ही सो रही थी लेकिन 4.30 बजे रात्रि से लापता है। सभी जगह और रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद कोई पता नहीं चला।
तो 26 फरवरी की रात 9.30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि उन्हें गांव के ही एक युवक पर उसे भगा ले जाने का शक है क्योंकि वह भी उसी दिन से लापता है और जानकारी लगी है कि उसके परिजन उसकी मोटरसाईकिल मुगावली से वापिस लेकर आए है। फिलहाल पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें