रविवार, 24 फ़रवरी 2013

सागर के संक्षिप्त समाचार






महिला से दुष्कृत्य


सागर। गढ़ाकोटा में विगत रात्रि एक शादी शुदा महिला से पडौस में रहने वाले एक युवक ने दुष्कृत्य किया। पीढ़ित महिला ने गढ़ाकोटाथाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला घर पर अकेली थी। उसका पति रिश्तेदारी में गया था। कि तभी पडौस में रहेन वाले आदिवासी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


फर्जी बंदी बनवाई


सागर। रहली थाना पुलिस ने फर्जी बंदी बनाने के आरोप में एक व्यक्ति पर 420 का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह पिता मूरत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मेनाई में उनकी जमीन है। आरोपी मानसिंह लोधी ने फर्जी बंदी बनवाई हैं। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मानसिंह लोधी पर 420 का मामला दर्ज किया है।


बिजली समस्या को लेकर आदिवासी पहुंचे सांसद के पास


बंडा। बण्डा ग्राम बम्होरी खुर्द में बकाया राशि के एक चौथाई राशि जमा कराने के बाद घटिया डीपी लगाने एवं डीपी बंद होने की तकलीफ लेकर सांसद शिवराज सिंह के पास पहुंचे। आदिवासियो की व्यथा सुन सांसद ने तत्काल कार्यपालन अभियंता कनोरिया एवं कनिष्ट यंत्री अनुरूद्ध सिंह को दूरभाष पर निर्देश दिए कि ग्राम बम्हौरी खुर्द की डीपी बदलकर वहा की लाईट व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करे। आदिवासियो को लेकर पहुंचे शरद सिह मुन्ना ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियो ने पूर्व में कुल बकाया राशि के 25 प्रतिशत राशि जमा करने पर लाईट चालू करने का आश्वासन दिया था इस संबंध में आदिवासियो द्वारा 9 हजार रुपए जमा करने के बाद विद्युत विभाग टाल मटोली कर रहा है। सांसद के प्रयासो से शीघ्र लाईट चालू होगी ऐसी आशा आदिवासियो द्वारा व्यक्त की जा रही है।


जलस्तर गिरने से ग्रामीण परेशान


जरूआखेड़ा। ग्राम के बहरोल गांव में बिगत दो माह से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण दो किमी दूर से पानी लाने के  लिए मजबूर हैं। आदमी तो ठीक जानवर भी पानी की तलाश में यहां-वहां भटक रहे हैं। ग्राम के सरपंच द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विधायक गोविंद सिंह राजपूत द्वारा दो माह पहले पाईप भेजे गए थे लेकिन पीएचई विभाग ने आज तक उनका उपयोग नहीं किया। लोगों का कहना है कि यदि पानी की समस्या को शीघ्र नहीं सुलझाया गया तो वे आगे इसका वहिष्कार करेंगे।


नलजल योजना बंद


जरूआखेड़ा में लाखों रुपए की लागत से तैयार नलजल योजना पिछले दो वर्षों से बंद है। बिगत दिनों 90 नलों के कनेक्शन किए गए थे। जिसका प्रति कनेक्शन 500 रुपए से 1000 रुपए खर्च लिया गया। पीएचई विभाग द्वारा इस पर कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारीखाना पूर्ति में लगे हुए हैं।


मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा देवी भजन संध्या आज


खुरई।  खुरई के प्राचीन किला प्रांगण में मशहूर देवी भजन गायिका आज देवी भजनों की प्रस्तूती देगी। इसकी तैयारी समिति ने पूरी कर ली है। इस देवी भजन संध्या में नगर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों श्रृद्धालू जुटने की संभावना है। संचालक गनेश राज ने बताया कि शहनाज अख्तर की प्रसिद्धी को देखते हुए पूख्ता इंतजाम किए है। इस देवी संध्या के अवसर पर सभी को आमत्रित किया गया है।


महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियां पूर्ण


खुरई। विगत दिवस मंगलधाम में आयोजित जिला महामंत्री संजय बापट, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुखदेव मिश्रा के निर्देशन के अनुसार समस्त ग्रामीण एवं नगर के गठित प्रभारियों ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पहुंचाने के लिए अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली।

25 फरवरी संत रविदासजी की जन्मोत्सव पर लगातार बीस दिन तक सघन जनसंपर्क हेतु कमेटियों का गठन का कार्य पूर्ण हुआ। इस अवसर पर श्रीमंत धमेन्द्र सेठ ने कहा कि अब समय इस बात की चर्चा का नहीं कि किसको टिकिट मिलेगा, कौन चुनाव लड़ेगा, अब समय तो यह है कि सिर्फ भाजपा के ही किसी कार्यकर्ता को टिकिट मिले जो वर्षो से पार्टी का कार्य कर रहा हो।  बैठक में नगर मंडल के अध्यक्ष देशराज यादव, अशोक शाकाहार, शैलेन्द्रप्रताप सिंह, सतीश जैन, विकास पांडे, अरविन्द गोदू, रामनिवास माहेश्वरी, अशोक मुड़ोतिया, अरविन्द दुबे, दिलीप सिंह राजपूत, सुरेन्द्र जैन, पीडी लेखेरा, विजय बट्टी, रमेश सोनी(एडवो.), कल्लू यादव, राजेश मिश्रा, आनंद समैया, हेमंत सोनी, अशोक अहिरवार, मूरतसिंह, रमाशंकर नेमा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का आभार देशराज यादव ने व्यक्त किया एवं संचालन दिलीपसिंह राजपूत ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...