शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2013

मंत्री भार्गव करेंगें मुफ्त दवा एवं स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन आज

गढ़ाकोटा। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में  23 फरवरी को दोपहर 12 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल मुक्त दवा वितरण केन्द्र एवं विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया जाएगा।

श्री भार्गव के विशेष प्रयासों से स्वास्थ्य केन्द्र गढ़ाकोटा एवं रहली में मरीजों को सभी रोगों की दवाएं 2 ट्रक मंगा कर बांटने के लिए रहली एवं गढ़ाकोटा के सरकारी अस्पताल में रखवा दी गई हैं। जिसमें वॉटल, इंजेक्शन, सीरप, गोली, ड्रिप सेट आदि मुफ्त मिलेगी।

यह सेवा हमेशा के लिए है। डिलेंवरी के लिए आर्इं महिलाओं के लिए 3 दिन भर्ती रहने पर मुफ्त भोजन की व्यवस्था की गई है एवं छुट्टी के समय प्रसूति सहायता राशि का चेक प्रदान किया जाएगा। कुपोषित बच्चों के लिए 14 दिन भर्ती रहने पर बच्चों एवं उसकी मां के लिए खाना एवं दवाई मुफ्त में दी जाएगी एवं छुट्टी के समय 1110 रुपए की सहायता राशि का चेक दिया जाएगा तथा मरीज के 4 बार जांच करवाने के लिए आने-जाने के किराए का भुगतान भी चेक द्वारा होगा।

जननी सुरक्षा वाहन 24 घंटे गर्भवती महिलाओं को प्रसव परिवहन हेतु उपलब्ध है। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा फ्री जाँच एवं दवा वितरण, शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चों का फ्री में परीक्षण, हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों का निशुल्क परीक्षण, विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों द्वारा महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, मेडीकल स्पेशलिस्ट द्वारा निशुल्क जांच, स्वास्थ्य प्रदर्शनी एवं शिशु टीकाकरण आदि जांचे होंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विक्की जैन ने दी। ब्लॉक मेडीकल आॅफीसर ने आम नागरिकों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...