शाहगढ़। सर्राफा व्यापारी दीपक सिंघई के साथ हुई घटना के विरोध में दूसरे दिन भी गुरुवार को शाहगढ़ पूर्णत: बंद रहा। पुराना गल्ला मंडी में व्यापारी, सर्राफा व्यापारी, गल्ला व्यापारी, कपड़ा व्यवसायी, जनरल स्टोर सभी वर्ग के लोगों ने एकत्रित होकर एक आमसभा की। जिसमें वैश्य महासभा की ओर से केके कठल टीकमगढ़ व वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित किया।
स्थानीय गल्ला व्यापारी सुशील गुप्ता पार्षद, माधव शास्त्री, गुलाबचंद गोलन आदि लोगों ने अपने विचार रख घटना के संबंध में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी खोलने की बात कही। व्यापारियों ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया किया जाएगा। तब तक क्रमबद्ध तरीके से शाहगढ़ में आंदोलन जारी रहेगा। सराफा व्यापारियों द्वारा आरोपियों को पकड़ने या सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई।
गनेश सोनी, माधवप्रसाद सोनी, एस.कुमार सोनी, मनोज गुप्ता, रामकृपाल सोनी, राजेन्द्र सोनी, जगदीश सोनी, लल्लू सोनी, सुखानंद जैन, कमलेश ताम्रकार ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा की जाए तथा बाजार में पुलिस गश्त लगाई जाए। वहीं पुलिस आरोपियों को पकड़ने खोजबीन में पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही है ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें