सागर। राहतगढ़ कस्बें में चल रही सीनियर कास्कोबाल क्रिकेट स्पर्धा में क्षेत्र की 50 टीमें हिस्सा ले रही है। इस स्पर्धा का फायनल 17 मार्च को होगा। मुकाबले की अध्यक्षता सपा प्रदेशाध्यक्ष गौरीसिंह यादव करेंगे। मुख्य अतिथि सांसद भूपेन्द्र सिंह होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, देवेन्द्र पटेल, महापौर अनीता अहिरवार, निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी होंगे। स्पर्धा के आयोजक सपा नेता नसीम खान एवं पार्षद नईम खान ने बताया कि इस स्पर्धा के संयोजक समीर द्वारा इस वर्ष से टूर्नामेंट की शुरूआत की गई है। स्पर्धा की व्यवस्थाएं देख रहे वसीम खान, शाहबाज खान, नवेद अली, लोकेश अवस्थी, मुकेश अवस्थी, आसिफ अली ने बताया कि टूर्नामेंट में राहतगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र की 50 टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि स्पर्धा का फायनल मैच 17 मार्च को खान स्टोन क्रेशर के नजदीक स्थित मैदान में होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि पप्पू तिवारी, नीरज शर्मा, राजेन्द्र तोमर बेगमगंज, बुंदेलसिंह, अशोक चौधरी, संदीप बिलगैया, असलम रंगरेज, धर्मेन्द्र हजारी, अशोक अवस्थी, भवानीशंकर बिलगैया, अज्जू जैन, नासिर नबाब, जितेन्द्र पटैरिया, हरिनारायण तिवारी, ऋषिराज सिंह, शब्बीर भाई, प्रेमनारायण तिवारी चौका, अमर सिंह राजपूत, मुबारक अली, चरन सिंह, अनुज पटैरिया, जयराम महाराज आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें