मंगलवार, 12 मार्च 2013

कॉलेज प्रबंधन के विरोध में लगाए नारे

सागर। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय द्वारा छात्रों पर एटीकेटी के कार्य के साथ 50 रुपए अग्रेषण शुल्क बढ़ाया गया जिसका विरोध एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज बंद कराया। साथ ही कॉले में चल रही सीसीई परीक्षा निरस्त कराई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों को उग्र   होता देख पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि 12 मार्च तक छात्रों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शालीन सिंह, विशाल भारती, आदित्य अवस्थी, राहुल, नीरज, योगेश, आमिरखान, शहवाज खान, श्रीराम अहिरवा, अशीष, मनोज कुलदीप आदि शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...