सागर। बहेरिया थाना अंतर्गत फोरलाइन रोड पर तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने बाइक सबार को रौंद दिया जिससे दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक तिली अस्पताल में जिंगदी और मौत के बीच झूल रहा है। आरोपी ट्रक ड्रायवर फरार है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों गहरे सदमे में हैं, उन्हें यकीन नहींहो रहा है कि उनके पुत्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। बहेरिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी निवासी राहुल पिता पवन कुर्मी उम्र 22 वर्ष, जय पिता रमेश विश्वकर्मा 22 वर्ष और राहुल चौबे ग्राम पामाखेड़ी के निवासी थे। तड़के सुबह करीब 6 बजे वे गांव से मोटरसाइकिल पर सबार होकर मकरोनियां स्थित शिव मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे थे। तभी लिधौरा हाट के पास फोरलाइन रोड पर मिडिल स्कूल के सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कार मार दी।
जिससे राहुल और जय की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि राहुल चौबे गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब आधे घंटे बाद स्थानीय लोगों ने बहेरिया थाने में इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को तिली अस्पताल इलाज के लिए भेजा जबकि राहुल और जय को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद मृतकों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। आरोपी ट्रक ड्रायवर ट्रक सहित फारार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। एक ही गांव से दो युवकों की मृत्यु हो जाने के बाद उनके परिजनों सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पूरे गांव में लोग गहरे सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रक ड्रायवर की तलाश कर रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें