भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर 7 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचेंगे। आप 6 मार्च ग्वालियर से गोंडवाना एक्सप्रेस द्वारा सागर प्रस्थान करेंगे।
7 मार्च को प्रातः 10 बजे सागर में जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। प्रातः 11.30 बजे सागर से गढ़ाकोटा पहुंचकर वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा आयोजित ’सरस लोक उत्सव’ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे गढ़ाकोटा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें