मंगलवार, 5 मार्च 2013

शाहगढ़ में सर्राफा व्यापारी को गोली मारी

सागर। मंगलवार की शाम शाहगढ़ के एक सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर बाइक सबार व्यापारी का सामान लूट ले गए। हवा में बंदूक लहराते हुए आरोपी फरार हो गए। सर्राफा व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें 108 एम्बूलेंस से जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सर्राफा व्यापारी दीपक सिंघई दुकान बंद करके पैदल छोटा बाजार से निकलकर घर जा रहे थे कि तभी कन्या शाला स्कूल के सामने चार -पांच बदमाश बाइक से आए और उन्हें सामने से गोली मारी जो उनके दांए तरफ कंधे के नीचे लगी और पीछे के तरफ से निकल गई। 

बदमाश हवा में बंदूक लहराते हुए वहां से भाग गए। जिससे क्षेत्र में खौफ का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें सागर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बताया जाया रहा है कि व्यापारी का सामान भी बदमाश ले गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...