शुक्रवार, 1 मार्च 2013

पूर्व मंत्री ने राधौगढ़ पहुंचकर दी श्रीमती आशासिंह को श्रद्धांजली

बीना। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिह की धर्मपत्नि श्रीमति आशासिंह के देहावसान का समाचार सुन उनके मंत्री मंडल में मंत्री रहे प्रभुसिंह ठाकुर अपने साथियों सहित राधौगढ़ पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

पूर्व मंत्री के साथ रम्मू बिलगैयां, राजाभाई ठाकुर, अशोक मिश्रा, विनोद पौरिया, शिवकांत अग्रवाल आदि सहित बीना के कई कांग्रेसी शामिल हुए।

ब्लॉक कांग्रेस ने श्रृद्धांजली दी

शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकतार्ओं द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्यविजयसिंह की घर्मपत्नि श्रीमति आशासिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दुखी की इस घड़ी में ईश्वर श्री सिंह एवं उनके परिवार को जो छति हुई है उसको सहन करने की शक्ति प्रदान करे। बीना के सभी कांगे्रसजन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इस दुख में सहभागी है। श्रृद्धांजली देने वालों में सुरेन्द्र साहू, दीनदयाल उपाध्याय, शशिमोहन तिवारी, महेन्द्र साहू, सुरेश तिवारी, पुष्पेन्द्र सेन, राजीव व्यास, संजय विलियम, संजीव जैन, अखिल वर्मा, राकेश चौरसिया, वीरू सोनी, सगीर खान, राजकुमार दुलगज, चतुर्भुज सेन, सफीक खान, पुष्पेन्द्र सेन, सुनील सेन, दिनेश सोनकर, दीपक नामदेव, हकीम हासमी आदि शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...