रविवार, 3 मार्च 2013

आचार्य दयासागर महाराज का नगर में मंगलप्रवेश कल

बीना। नेमीगिरी (बंडा) तीर्थक्षेत्र के प्रेरणा स्त्रोत मुनिश्री नेमीसागर महाराज के परम शिष्य बुंदेलखंड के प्रथम आचार्य 108 श्री दयासागर जी महाराज का मंगल प्रवेश 5 मार्च को बीना में होगा। आचार्य श्री के परम भक्त प्रदीप टड़ैया ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री दयासागर जी महाराज की भव्य अगवानी की तैयारियां नगर के जैन धर्मावलंबियों द्वारा जोर शोर वे की जा रही हैं।

मुनिश्री की भव्य अगवानी की अपील 5 मार्च को दोपहर 2:30 बजे खिमलासा से बीना इटावा जैन मंदिर के लिए की जायगी। 8 मार्च से आचार्य श्री के सानिध्य में श्री 1008 ऋषि मंडल विधान का आयोजन भी किया जा रहा है। मंगल प्रवेश के अवसर पर उनकी भव्य अगवानी की अपील राजेश सिंघई प्रवीण चौधरी, प्रदीप टडैया, राजेश शाह, शरद सिंघई, राजेश जैन, बाटू टडैया, संजीव कठरया आदि ने की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...