सागर। मकरोनियां स्थित रजाखेड़ी में अतिशय विल्डर्स द्वारा गरीब किसान की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। जमीन के मालिक ने इसकी शिकायत एसडीएम एवं तहसीलदार न्यायालय में की है। और उसकी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रोकने का आवेदन दिया है। एसडीएम और तहसीलदार के नोटिस के बाद भी बिल्डर्स द्वारा निर्माण कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन निर्माणकार्य रोकने में कोई रुचि नहीं ले रहा है।
रजाखेड़ी निवासी चंद्रराम कुर्मी पिता स्व. दीनदयाल कुर्मी ने एसडीएम और तहसीलदार को दिए आवेदन में बताया कि रजाखेड़ी में उसकी भूमि है जिसका खसरा नं. 114/1, 114/2, 114/5 कुल 2.21 एकड़ भूमि है। जिसमें खसरा नं. 114/5 रकवा 0.51 हे. पर प्रमोद जैन अतिशय बिल्डर्स के पार्टनर पर नाम दर्ज करा लिया है। खसरा 114 के वर्तमान में 22 बंटाक हैं। जिसका नक्सा में बंटाकंन नहीं है। परंतु अतिशय बिल्डर्स द्वारा बिना आवेदक की सहमति एवं बिना लैंड परिवर्तन वैद्य लाइसेंस, टाउन कंट्री प्लानिंग की बिना अनुमति से खेती की जमीन में अवैध कालोनी बनाई जा रही है।
इसकी जानकारी लगने पर आवेदक चंद्रराम कुर्मी ने इसकी शिकायत तहसीलदार एसएल विश्वकर्मा एवं एसडीएम रवीन्द्र चौकसे से की है और हो रहे अवैध निर्माण कार्य को तत्कल रोके जाने का आवेदन दिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम रवीन्द्र चौकसे ने वर्णीकालोनी, कटरा बाजार के अतिशय बिल्डर्स को नोटिस जारी किया साथ ही तहसीलदार श्री विश्वकर्मा ने चल रहे अवैध निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया। स्टे के बावजूद बाहूवली बिल्डर्स द्वारा अवैध निर्माण कार्य जारी है। जिसमें न तो पद्माकर थाना पुलिस इसे रुकवा रही है और न ही प्रशासन के अधिकारी।
जबाव मांगा है
अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी मिली थी। जिस पर हमने अतिशय बिल्डर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है। हमने अतिशय बिल्डर्स और उनके पार्टनर से जबाव मांगा है। जबाव मिलते ही स्टे की कार्रवाई की जाएगी।
रवीन्द्र चौकसे, एसडीएम सागर
कार्रवाई की जा रही है
मामले की जानकारी मिलने पर हमने अतिशय बिल्डर्स द्वारा किया जा रहा है अवैध निर्माण कार्य रुकवाने के संबंध में स्टे आर्डर जारी किया है। 28 फरवरी को पेश करने के लिए कहा था। सोमवार को कार्रवाई के संबंध में जानकारी देंगे। बिल्डर्स के खिलाफ सभी कार्रवाई की जा रही हैं।
एसएल विश्वकर्मा, तहसीलदार सागर
अधिकारियों की मिली भगत
आवेदक की तरफ से पैरवी कर रहे एड. हरदास कुर्मी ने बताया कि विगत दिनों चंद्राराम कुर्मी ने उनकी भूमि पर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण कार्य के संबंध में पैरवी रखने से कहा था जिस पर हमने एसडीएम, तहसीलदार न्यायालय में आवेदन दिया था और निर्माण कार्य रोकने के लिए स्टे आर्डर लिया था। लेकिन अतिशय बिल्डर्स द्वारा मनमानी से निर्माण कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। हम बिल्डर्स के खिलाफ अब अवमानना का भी केस दर्ज कराएंगे। बिल्डर्स द्वारा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत की संभावना के चलते अवैध निर्माण कार्य जारी है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें