सागर। कुशवाहा युवा महासभा जिलाध्यक्ष पद पर राजकुमार पटेल एवं महिला महासभा संभाग अध्यक्ष पद पर श्रीमती पुष्पा पटेल को नियुक्त किए जाने पर कुशवाहा समाज द्वारा तिली वार्ड में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कुशवाहा युवा महासभा के संभागीय अध्यक्ष एड. अर्जुन पटेल, विशेष अतिथि राजाराम पटेल थे।
इस अवसर पर समाज की महिला महासभा कीप्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा की सहमति से संभागाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पटेल ने श्रीमती नीलम पटेल को कुशवाहा महिला महासभा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से दशरथ पटेल, दादा केशव पटेल, बलराम पटेल, कलू पटेल, दादा बाबूलाल पटेल, युवा समाजसेवी मथुरा प्रसाद, नीरज, राजेश, मुकेश, मोतीलाल, खेमराज, हेमंत, शिवचरण, देवी प्रसाद, नारायण, रामकिशन, भूपेन्द्र, संतोष आदि उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें