शुक्रवार, 1 मार्च 2013

इलाज कराने आई महिला से डॉक्टर ने की छेड़खानी

सागर।  कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंट बोर्ड अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला से डॉक्टर द्वारा छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीढ़ित महिला ने इसकी शिकायत कैंट थाना पुलिस में की है। जहां मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। कैंट थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विट्ठल नगर वार्ड निवासी महिला कैंट बोर्ड के केंटूमेंट अस्पताल में खांसी का इलाज कराने गई थी।

पीढ़ित महिला ने एफआईआर में लिखवाया है कि सुबह करीब 11.30 बजे जब वह अस्पताल में खांसी इलाज कराने गई तो अस्पताल में आशा मेडम बैठी थी। पीढ़िता ने जब महिला से पूछा की डॉक्टर कहां तो उसने कमरे के अंदर जाने को कहा। वहां बैठे डॉक्टर प्रमोद सिंघई ने पीढ़ित महिला का नाम पता पूछकर इलाज के नाम पर महिला से छेड़खानी की। इसके बाद पीढ़िता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कैंट थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामला संगीन था तो पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी लगी। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जांच नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोदसोनकर कर रहे हैं।

देते नहीं बन रहा जबाव

क्षेत्र में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार से सीएसपी प्रमोदसोनकर को जबाव देते नहीं बन रहा है। गौरतलब है कि क्षेत्र में महिलाओं के साथ बलात्कार और छेड़खानी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। देहात क्षेत्रों के अलावा शहर में भी महिलाओं, लड़कियों पर दुराचार हो रहे हैं। और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। मामले की जांच में पुलिस पर सवाल उठते हैं।

खेत पर महिला से छेड़खानी

सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा में खेत पर काम कर रही एक महिला से गांव के ही युवक द्वारा छेड़खानी की गई। सुरखी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय नवविवाहिता चितौरा गांव के एक खेत में काम कर रही थी। तभी गांव के ही युवक रामबिहारी पिता जगत सिंह ने उस महिला से छेड़खानी की। पीढ़ित महिला ने अपनी आपबीती पति को सुनाई और महिला थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी युवक फरार है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...