शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2013

राजधानी में भी बालिकाएं सुरक्षित नहीं: गोविन्द

सागर। महिला सशक्तिकरण के इस दौर में मप्र मे सिर्फ बेटी बचाओ अभियान का संचालन ही काफी नहीं है। बेटी बचाओ अभियान सिर्फ नारा बनकर रह गया है, वास्तव में बालिकाएं और महिलाएं सुरक्षित नही है।

यह बात विधायक गोविंद  राजपूत ने सुरखी विस क्षेत्र मे चल रही जनसंदेश यात्रा के दौरान ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार के मामले में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। 

प्रदेश के गृहमंत्री के बंगले के पास नाबालिग लड़की से बलात्कार के बाद उसकी हत्या की जाना भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक घटना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बताएं कि राजधानी में ही बालिकाएं सुरक्षित क्यों नही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...