सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (मण्डी) योगेन्द्र शर्मा ने मण्डी समितियों के सम्मिलनों की अध्यक्षता करने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे है । ये अधिकारी जिले में मण्डी समितियों के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्रवाई करेंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मण्डी समिति सागर, खुरई, बीना, बण्डा, देवरी, रहली एवं राहतगढ़ के लिए संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सम्मिलनों का दायित्व सौंपा गया है । इसी प्रकार तहसीलदार बीना मंडी बामौरा एवं तहसीलदार सागर केसली मण्डी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन कराएंगे ।
जबकि मण्डी समिति शाहगढ़, गढ़ाकोटा एवं केसली में वहां के तहसीलदारों को निर्वाचन का दायित्व सौंपा गया है । जिले की सभी मण्डियों में सात जनवरी 2013 को सम्मिलन आयोजित किए जाएंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें