अब एक और भ्रूण मिला
सागर। शुक्रवार को बस स्टैंड स्थित पावर हाउस के सामने बने कुंए में एक और भू्रण मिला है। पुलिस ने भू्रण का पोस्ट मार्टम कराकर मामला दर्ज किया है। गोपालगंज थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पावरहाउस के सामने बने कुंए में शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों को कुंए में तैरता चार-पांच माह का भू्रण दिखा जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भू्रण को पीएम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि विगत माह भी शहर के मकरोनियां स्थित पद्माकर नगर कालोनी और कैंट थाने के स्टेशन के पास भी नवजात और भ्रूण मिले थे। शहर में नवजात और भू्रण मिलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिससे सवाल उठ रहा है कि गर्भ में शिशुओं की हत्याएं कौन कर रहा है। पुलिस इन हत्यारों तक नहीं पहुंच पा रही है।
छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
बीना। स्वामी विवेकानंद सार्द्धसती वर्ष एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मप्र शिक्षक संघ व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित समर्थ भारत प्रतियोगिता के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले जिले के 60 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 200 से अधिक शिक्षकों और संगठन के पदाधिकारियों का 3 मार्च रविवार को सागर में आयोजित कार्यक्रम में पुरूस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी मप्र शिक्षक संघ शाखा बीना के अध्यक्ष संजय तिवारी ने दी।
खिमलासा क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान जोरों पर
बीना। खिमलासा मंडल में भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान जोरों पर खिमलासा भाजपा मंडल के प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष धरमू राय के नेतृत्व में चल रहा है। सहप्रभारी रामनारायण सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जनहित की नीतियों एवं शासन की योजनाओं संबंधी जानकारी के पत्रक घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे हैं। ग्राम बारधा, सरखड़ी, सिलगांव, लाखनखेड़ा, हरवंशपुरा, ढिकुआ, सिलारपुर, ईशरवारा, ओढ़ामल, ढुढुरू, हड़कारी, बघौरा एवं कुलवाई आदि क्षेत्र में भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय समस्याओं को सुलझाने में भी धरमू राय अपनी पूरी सक्रियता दिखा रहे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें