खुरई। वर्ष में बढ़ रहे कई बार पेट्रोल के दामों से आक्रोशित भाजपाईयों ने तहसीली के सामने शनिवार के दिन पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोईली का पुतला जलाया और लगतार बढ़ रही मंगाई और डीजल पेट्रोल के दामों में बार बार वृद्धि से परेशान जनता से केन्द्र सरकार को उखाड़ फेकने के लिए आह्वान किया। वरिष्ट नेताओ ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबी नहीं गरीबों को ही मिटा रही है।
अपने भ्रष्ट मंत्रियों को लगाम लगा नहीं रही जो धन विदेशों में जा रहा है और मेंहगाई के बढ़ने के नए नए बहाने बताने में लगी है। हर माह में एक नया घोटाला सामने आ रहा है। अब हेलीकाप्टर घोटाला भी सामने आ गया। सारा पैसा इनकी सरकार के मंत्रियों की जेब में जा रहा है। पुतला दहन में रामनिवास महेश्वरी,हेमचंद बजाज,नगर अध्यक्ष देशराज यादव,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह धनोरा,जनपद उपाध्यक्ष माधव सिंह सिलोधा,दिलीप सिंह,अशोक मुड़ोतिया,पियूश गुरहा और धमेंद्र राय सहित दर्जनों भाजपाई शामिल रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें