रविवार, 3 मार्च 2013

मेले को लेकर युवा कर रहे जनसंपर्क

गढ़ाकोटा। युवा कार्यकर्ता सम्मेलन  7 मार्च को रहस मैदान गढ़ाकोटा में   आयोजित होने जा रहा है। जिसको लेकर गढ़ाकोटा रहली एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर संपर्क करके सम्मेलन में आने का बुलावा दिया जा रहा है। वहीं गढ़ाकोटा में भी प्रचार-प्रसार तेजी से चल रहा है।

युवा जाग्रति संगठन के प्रवक्ता विक्की जैन ने भी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर दीपू भैया के नेतृत्व में युवाओं से अपील की है कि मोटर साईकिल रैली के माध्यम से नगर के हजारों युवा चनौआ में पहुंचकर नरेन्द्र सिंह तोमर प्रदेशाध्यक्ष की जोरदार अंगवानी करेंगे। इसके पूर्व पं.अभिषेक भार्गव ने रहस प्रांगण में पहुंचकर सम्मेलन की व्यापक तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...