शुक्रवार, 1 मार्च 2013

'आओ बनाएं अपना गांव' के अंतर्गत विचार विमर्श

बीना। जनपद पंचायत सभागार में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की मासिक बैठक जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुई बैठक में आओ बनाए अपना गांव के अतंर्गत  ग्राम उत्सव कार्यक्रम एवं नारी सशक्तिकरणकरण पर समिति के सदस्यो से  विचार विमर्श किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी ने बताया कि प्रस्फुटन समितिया गांवो में स्वैच्छिकता ,स्वाल्बंन एवं सहयोग की भावना से  कार्य करे । गांव में ग्राम उत्सव कार्यक्रम के दौरान महिला शशक्तिकरण और ग्राम उत्सव कार्यक्रम हेतु  घर-घर जाकर संपर्क करने की बात कही  कार्यक्रम अतराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च से बीस मार्च तक समितिया अपने -अपने गांवो में यह कार्यक्रम चलाए  कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालन हेतु चारो नवाकुरो को निर्देशित किया और । 

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक नीरज शर्मा ने बताया कि सभी नवांकुर समितिया अपनी-अपनी प्रस्फुटन समितियो के साथ बैठक कर वार्षिक कार्ययोजना तैयार करे । एवं सभी प्रस्फुटन समितियों के द्वारा किए गए कार्यो की मासिक समीक्षा रिर्पोट ली और उनके द्वारा किए गए विशिष्ठ कायो के लिए प्रोत्साहित किया । वैठक में तरूण संस्कार ,समन्वय मण्डपम,सहीद ऐ आजम भगत सिह,अजनी जन कल्याण समिति सभी नवाकुर ग्राम विकास समियां, नगर विकास प्रस्फुटन समिति बीना, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पन्धव, कोरंजा समिति सहित सभी प्रस्फुटन समितिया बैठक में उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...