सागर। मप्र शिक्षक संघ एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि सांसद भूपेन्द्र सिंह, विधायक प्रदीप लारिया, नारायण प्रसाद कबीरपंथी, उमेश, ओमपाल, विजयकुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
मुख्य अतिथियों द्वारा प्रत्येक विकासखंड से विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित समर्थ भारतीय प्रतियोगिता में प्रथम पांच-पांच प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। बीना खुरई, बंडा, राहतगढ़, रहली, मालथौन व सागर विकासखंड से आए हुए शिक्षक पदाधिकारियों का श्रीफल व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। संचालन भगवान सिंह ने किया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें