सोमवार, 4 मार्च 2013

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सागर। सोमवार की दोपहर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं. 2 के बाहर खड़ी मालगाड़ी में डिब्बे के ऊपर चढ़ रहा एक बालक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मद्द से घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार अप्सरा टाकीज के पास रहने वाला तेरह वर्षीय अजय पिता टीकाराम अहिरवार प्लेटफार्म नंबर दो के मालगोदाम के पास खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा था। देखते ही देखते वह गाड़ी ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बूलेंस से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। फिलहाल बालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...