सागर। शुक्रवार को कैंट बोर्ड के अस्पताल में अजाक वर्ग की महिला से छेड़खानी के मामले में कल कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आरोपी डॉक्टर प्रमोद सिंघई को गिरफ्तार करने की बात कही थी। वहीं शनिवार को कैंट थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर फरार है।
इससे स्पष्ट हो रहा है कि जब पुलिस ने शुक्रवार को महिला से छेड़खानी के मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार किया था तो शनिवार को वे कैसे फरार हो गए। इस मामले में डॉ. यूनियन ने आरोपी डॉक्टर का पक्ष लेते हुए थाने में हंगामा किया था और डॉक्टर को छुड़वाने का प्रयास किया था। शनिवार को डॉ. यूनियन ने एसपी को भी ज्ञापन सौंपा है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें