गढ़ाकोटा। नगर में राज्य स्तरीय पंचायती राज्य सम्मेलन एवं लोकोत्सव तथा युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर है जिसमें मेला उद्घाटन करने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर पहली बार गढ़ाकोटा आएंगे। उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा भी आएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मंत्री पं.गोपाल भार्गव करेंगे। 7 मार्च को ही रहस मैदान में विशाल युवा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां भी तेजी से चल रही है। युवाओं में काफी उत्साह है। सम्मेलन के प्रभारी अभिषेक भार्गव भी पूरे उत्साह के साथ युवाओं के बीच पहुंचकर सम्मेलन में आने का न्यौता दे रहे है। साथ ही साथ नगर में सजावट भी चल रही है।
सैकड़ो जगह स्वागत की तैयारियां चल रही है। क्षेत्र के हजारों युवा दीपू भार्गव के नेतृत्व में एक बार फिर से बाईक रैली की तरह इस युवा सम्मेलन में भाग लेने तैयार है। और पहली बार गढ़ाकोटा पधार रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की अगवानी हजारो मोटर साईकिल से करने की तैयारी की जा रही है। इस युवा सम्मेलन में प्रतिभाओ को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने एवं अपनी कला दिखाने का अवसर भी मिलेगा।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें