बुधवार, 12 दिसंबर 2012

पुलिस एवं राजनेताओं के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार

सागर।  जुआ, सट्टा, गांजा और अवैध शराब व्यवसाय इन दिनों शहर में दिन दोगुना-रात चौगना तरक्की कर रहा है। यह व्यापार बिना छिपे नहीं रह सकता तो फिर पुलिस के मुखबिर द्वारा इसकी सूचना पुलिसवालों के कानों तक क्यों नहीं पहुंचती। क्षेत्र की पुलिस और राजनेताओं द्वारा इन व्यवसाय को संरक्षण मिला हुआ है।

 जब इसकी   सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लगती है तो साल में एकाधवार किसी बड़े अवैध व्यापार पर छापामार कार्रवाइ करती है। अबकारी विभाग को तो सांप सूंघ गया है। यह विभाग कभी कभार ही अपनी कार्रवाई दिखाता है। शहर में देर रात तक खुलती शराब की दुकानें, दिन रात चलते जुआ फड, सट्टा और गांजे अवैध व्यापार क्षेत्र की पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा रहा है।

इन स्थानों पर हो रहे व्यापार


शहर के सदर क्षेत्र के अधिकांश सभी मुहालों, जवाहरगंज वार्ड, गोपालगंज में लाल स्कूल के पास, रानीपुरा, मोतीनगर सिविल लाइंस शहर के आउटर, तहसीली क्षेत्र, विजय टाकीज, नमकमंडी, भीतर बाजार, शनिचरी सहित अनेकों जगहों पर खुलेआम शराब बेची जा रही है। ऐसा नहीं है कि इन जगहों पर पुलिस नहीं पहुंचती। पुलिस तो पहुंचती है लेकिन दुकानों पर छापे मारने को नहीं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस बकायदा समय-समय पर अपना खर्चा लेने के लिए पहुंचती है। यदि सट्टा की बात करें तो जिले के गढ़ाकोटा, कर्रापुर, बीना, बंडा विश्ोष क्षेत्र हैं। शहर में भी बस स्टैंड और कटरा में सट्टा पर्ची कुछ दुकानों पर उपलब्ध रहती हैं। जुआ शहर के मोतीनगर, सिविल लाइंस, तहसीली क्षेत्र, राजघाट विश्वविद्यालय मार्ग सहित कई स्थानों पर बेखौफ होकर खेला जा रहा है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का दखल


इन अवैध धंधों को क्षेत्र के राजनेताओं एवं पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने से अबकारी विभाग भी कभी कभार ही कार्रवाई करता है। क्षेत्र के थाने की कार्रवाई संदेह के घेरे में रहती है। लेकिन जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाती है। हालही में शाहगढ़ में एक बीजेपी पार्षद के घर सीएसपी प्रमोद सोनकर ने छापा मारा था और जुआ फड पकड़ा था। जिसमें बीजेपी पार्षद सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। थानेदार अपने साहब से सिर्फ यही कहते हैं कि साहब क्षेत्र में सब बड़ीयां है। थानेदार पुलिस के बड़ अधिकारियों को इन धंधों के बारे में जानकारी देने से कतराते हैं।

कार्रवाई करेंगेसीएसपी प्रमोद सोनकर ने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। जरूरत पड़ने पर पुलिस टीम बनाकर दुकानों पर छापेमार कार्रवाई होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...