बीना। आगामी 21 दिसंबर को सागर में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन की रूप रेखा के संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में 21 दिसंबर को दोपहर 2 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त परर्यवेक्षक रघुवीरसिंह सूर्यवंशी (पूर्व मंत्री) समस्त कार्यकतार्ओं को संभागीय सम्मेलन के संदर्भ में संबोधित करेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकतार्ओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें