देवरीकलां/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी वर्ग के लोगों को ध्यान मे रखकर विभिन्न प्रकार कि जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई। जिसके अन्तर्गत सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश के मुखिया होने के नाते श्री सिंह प्रदेश कि जनता के लिए निरन्त योजनाएं बना कर गरीव, असहाय, वृद्व, किसान एवं आम लोगों के हित मे कार्य करते रहते है।
यह बात विकास खंडस्तरीय अन्त्योदय मेला कार्यक्रम मे आए मुख्य अतिथि विधायक भानु ने कही। मेले की विशिष्ठ अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिमलेश सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेमा रही। मेले का अयोजन स्थानीय कृषि उपय मंडी मे अयोजित किया गया जिसमे अनेक विभागो कि योजनाओ की स्टाल भी लगाई गई। विधायक श्री राणा ने शासकीय योजनाओ के स्टालों का जायजा लिया।
विधायक सहित जनपद अध्यक्ष सिमलेश सिंह, नपा अध्यक्ष रेखा नेमा एवं अनिता मिश्रा ने हितग्रहियों एवं विकलागों को ट्राई साईकिल वितरित किए। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर दिलीप मेडावी, जिला सीई ओखत्री, एसडीएम द्विवेदी,सीईओ अमित स्ािंह, स्टेट बैक मेनेजर श्री धाकट, तहसीलदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल ढिमोले, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुरेद्र स्ािंह, दिलीप नेमा, गं्रथपाल एके नेमा, रीकल घपघेरिया, संजय गुप्ता, बलराम जाटव, श्यामसुदर परिहार आदि उपस्थित थे।
8572 हितग्राही हुए लाभान्वित
अन्त्योदय मेला में शासन कि विभिन्न योजनाओं के तहत 8572 हितग्रहियों को लाभ मिला जिसमे मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा मे 28, मुख्यमंत्री आवास मिशन मे 179, एसजीएसवाय 126, लाडली लक्ष्मी मे 800 परिवार सहायता 120, शिक्षा विभाग छात्रवृत्ति मे 1826, हलधर योजना मे 110, उद्यान विभाग में 3008, भू-अर्जन में 38, भारतीय स्टेट बैक लोन एवं केसीसी में 59 स्वास्थ एवं परिवार कल्याण में 2131, निशक्त में 15 हितग्रहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से कुल 4 करोड़ 81 लाख 226 रुपए का लाभ मिला।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें