रविवार, 30 दिसंबर 2012

सागर में फिर रेल रोको आंदोलन

सागर।  बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के अभाव के चलते विगत दिनों सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा ने सागर बंद का आह्वान किया था। वहीं इसी कड़ी में राजनैतिक पार्टियां भी कूंद पड़ी हैं। भाजपा ने 11 जनवरी को रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है।

रेल मंत्री को उन्होंने एक मांग पत्र सौंपा हैं जिसमें मांग की है कि अन्य क्षेत्रों की तुलना में बुंदेलखंड आज भी पिछड़ा हुआ है। विगत चार वर्षों से रेल सुविधाओं की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बुंदेलखंड और सागर संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा के चलते 11 जनवरी को सागर में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...