सागर। बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई और 11 लोग घायल हो गए। रात करीब 9 बजे शाहगढ़ में ट्रक और बाइक की भिडंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हुए। रात दस बजे सागर दमोह हाईवे पर एक टवेरा ने बाइक सबार को रोंद दिया। जिसमें 3 लोगों की जांन चली गई।
टवेरा ने 3 को रोंदा
सानौधा थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर-जबलपुर हाईवे पर टोल टैक्स के पास एक तेज रफ्तार से आ रही टवेरा ने सागर से लौट रहे तीन बाइक सवारों को रोंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सानौधा संजय चौकसे ने बताया कि रात करीब 10 बजे शाहपुर निवासी तीन युवक पुष्पेन्द्र ठाकुर, नीलेश लोधी एवं राकेश जैन सागर से लौटकर प्लेटिना गाड़ी से शाहपुर जा रहे थे। कि तभी सामने से आ रही टवेरा क्र. एमपी 15 बीए 1315 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। भिडंत इतनी जबरजस्त थी कि प्लेटिना गाड़ी चकनाचूर हो गई। गाड़ी पर सबार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों नेकंट्रोल रूम को जानकारी दी। इसके बाद सानौधा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो तीनों युवक सड़क के किनारे पड़े हुए थे। युवकों को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा जहां दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर चोटें होने से भोपाल रैफर किया गया लेकिन उसने अस्पताल से निकलते ही दम तोड़ दिया। इस घटना से युवकों के परिवार में गमगीन माहौल है। वहीं आरोपी टवेरा चालक फरार है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।
2 की मौत, 11 हुए घायल
शाहगढ़। सिमरिया गांव के पास बोलेरो, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई तथा 11 घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को सागर रैफर किया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक टीकमगढ़ के अंतौरा गांव के लोग शाहगढ़ के वार्ड नंबर 11 में बालकृष्ण प्रजापति के यहां सगाई समारोह में आए थे। समारोह के सभी लोग बोलेरो और बाइक से वापस टीकमगढ़ जा रहे थे। तभी रात 9.30 बजे बोलेरो (क्रमांक एमपी 36-सी-0608) सिमरिया गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक (क्रमांक एमपी 16जीए-0475) से टकरा गई। इसी दौरान उनके पीछे आ रही बाइक बोलेरो से टकरा गई। इससे बाइक सवार ढूंडा निवासी दयाराम प्रजापति और अंतौरा निवासी बंदी प्रजापति की मौके पर मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार राजू पिता ग्यारसी निवासी भेलसी, कंपू पिता नत्थू निवासी टीकमगढ़, नन्हेभाई पिता बलिया आदिवासी, मिलन पिता जस्सू प्रजापति निवासी बमनोरा, अशोक पिता रामेश्वर यादव निवासी अंतौरा और मुन्नी पिता दयाराम प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सागर रैफर किया गया। दुर्घटना में घायल राजू पिता परमा प्रजापति निवासी अंतौरा, जयदेव पिता कामता प्रजापति, रश्मि पिता परमा प्रजापति, हीरालाल पिता भुंता प्रजापति, परमा पिता मलैया प्रजापति का शाहगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है।
कमिश्नर के रसोइया की हार्ट अटेक से मौत
मंगलवार की सुबह कमिश्नर के रसोइया की हार्ट अटेक से मौत हो गई। गोपालगंज थाना में मर्ग कायम किया गया है। उसका पीएम भी करवाया गया है। जानकारी के अनुसार तहसीली स्थित पीडब्ल्यूडी कंपाउंड में कार्यरत दुर्गाप्रसाद पिता बाबूलाल रैकवार उम्र 50 वर्ष कमिश्नर के यहां खाना बना रहा था। कि तभी सुबह करीब 8 बजे उसे अटेक आ गया। आनन फानन में उसे तिली अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल उसका पीएम करवाया गया है। और गोपालगंज थाने में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें