मंगलवार, 25 दिसंबर 2012

कालेज एवं खेल स्टेडियम की मांग को लेकर शाहगढ़ रहा बंद

शाहगढ़। शाहगढ़ को तहसील का दर्जा प्राप्त होते ही लंबे समय से कॉलेज की मांग व खेल स्टेडियम की मांग स्थानीय छात्र -छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों, मप्र शासन से की जाती रही। विगत वर्ष 28 फरवरी को अन्त्योदय मेले में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा मांग को स्वीकार करते हुए शाहगढ़ को महाविद्यालय व मिनी खेल स्टेडियम की घोषणा की गई थी। 

साथ ही स्थानीय पत्रकारों की मांग पर पत्रकार भवन की घोषणा की गयी थी। लंबे अंतराल गुजर जाने के बाद नगर के छात्र -छात्राओं द्वारा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुन: कॉलेज व खेल स्टेडियम बनाए जाने संबंधी 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन व 25 दिसम्बर को शाहगढ़ बंद का आव्हान किया जिसमें कि शाहगढ नगर संपूर्ण बंद रहा। 

स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रतिष्ठान दुकानें प्राय: सभी बंद रहीं बंद के दोैरान गांधीवादी तरीके से छात्र -छात्राएं जनप्रतिनिधि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एकत्रित होकर बड़ा बाजार पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मनीष मिश्रा ने कहा कि आप सभी के सहयोग एवं छात्रों के प्रति जो मांग उठाई गई है उसमें यदि प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो अगले चरण में आंदोलन जारी रहेगा। माधव शास्त्री ने कहा कि छात्राओं को पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता है या 12वीं तक अध्ययन कर घर में बैठना पड़ता है। यदि शाहगढ़ में कॉलेज खुल जाएगा तो अपनी बेटी यहीं अध्ययन करेगी। 

संजू अदावन, अश्फाक खॉन, आशीष श्रीवास्तव, भगवानदास विश्वकर्मा आदि ने नुक्कड़ सभा के अपने विचार रखे। नगर में गांधी वादी तरीके से दुकानदारों ने व जनप्रतिनिधियों ने इस मांग का समर्थन किया। जुलूस में अभय कुमार जैन, महेश गुप्ता, शैलेन्द्र बुन्देला, मोनू व्या, आदेश शुक्ला, दीपक व्या, रजऊ ताम्रकार, सूरज सिंघई, मोनू सिंघई, विमल अदावन, जयंत शाह, टीटू सेठ, भगवानदास विश्वकर्मा, संजू चौधरी, ब्रजेश गुप्ता, शिवकुमार चौरसिया, दीपक व्या, संदीप डेवड़िया, राहुल व्यास आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...