बीना। नगर के अग्रवाल समाज में युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन 6 जनवरी 2013 रविवार को होटल गोमती नंदन में आयोजित किया जाएगा। डॉ.प्रकाश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में विवाह योग्य युवक युवतियों के बायोडाटा सहित एक पत्रिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है।
जिसके लिए 30 दिसंबर तक फार्म जमा करने की अंतिम तिथि घोषित की गई है। परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक युवतियां जहां एक दूसरे का परिचय देंगे वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी इनके द्वारा दी जाएंगीं। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए परिचय सम्मेलनों के माध्यम से विवाह कराने के लिए अग्रवाल समाज संकल्पित है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें