रविवार, 23 दिसंबर 2012

सिंधिया करेंगे पॉवर ग्रिड का शुभारंभ

बीना। पॉवर ग्रिड कारपोर्रेशन आफ इंडिया लिमिटेड द्वारा बीना में स्थापित 1200 केवी राष्ट्रीय परीक्षण केन्द्र का शुभारंभ 26 दिसंबर को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षण केन्द्र के स्थापित होने से भारत विश्व में सर्वाधिक बोल्टेज स्तर के प्रचालन वाला देश बन जाएगा।

लोकार्पण के पूर्व पॉवर ग्रिड की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सुरखी विधायक गोविंदसिंह राजपूत बीना आए। जहां उन्होंने बताया कि बीना उपकेन्द्र द्वारा वर्तमान में विंध्याचल तथा सीपल विद्युत ग्रहों से उत्पादित 800 मेगावाट बिजली का संचरण मप्र सहित अन्य राज्यों में किया जा रहा है। भविष्य की विद्युत आवश्यकताओं को देखते हुए तकनीकी विकास के अंतर्गत पॉवर ग्रिड द्वारा 1200 केवी राष्ट्रीय परीक्षण केन्द्र की स्थापना की गई है।

कलश यात्रा निकाली


बीना। अखिल भारतीय गीता महोत्सव के उद्घाटन में नगर के श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बड़ा मंदिर पहुंची। इस अवसर पर बाहर से आए विद्वान भी शामिल हुए। इसके बाद भागवत कथा का वाचन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...