सागर। हम ऐसी विशेष पार्टी के कार्यकर्ता है जो अन्य राजनैतिक दलो से अलग हटकर कार्य करती है जो कि राष्ट्र के लिए कार्य करती है जो राष्ट्र हित को अपना धर्म समझती है। हमारी पार्टी जो कहती है वह करती है पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं।
और हमारी इस पार्टी की मूल शक्ति का स्त्रोत कार्यकर्ता है जिसके दम पर आज हम सत्ता में है और ऐसे कार्यकर्ता का सम्मान करने का अवसर विधायक शैलेन्द्र जैन ने आज हमें प्रदान किया है। उक्त उद्गार वित्त मंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राघवजी भाई ने सागर में विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहे। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा मोतीनगर स्थित आदर्श गार्डन में सागर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का एक महासम्मेलन अयोजित किया गया जिसे कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाया गया और पार्टी की नींव माने जाने वाले पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं मीसा बंदियों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि हम गौरवान्वित है कि हमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राष्ट्रवादी विचारधारा का दल है जिसमें सदैव जनहित में कार्य किया है और जिसके लिए कार्यकर्ता सर्वोपरी होता है। संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस आत्मीय कार्यक्रम में एक सुखद अनुभूति का अनुभव हो रहा है जब हम इतनी बड़ी संख्या में हमारे सभी कार्यकर्ताओं के साथ अपने विचारों का आदान प्रदान कर रहे है। कार्यक्रम में विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से पधारे लगभग 750 लोगो ने अतिथियों के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनमे एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय तिवारी देवलचौरी भी सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पं. गोपाल भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज इस कार्यक्रम में हम हमारे उन वरिष्ठ जनों को सम्मानित कर रहे है जो जनसंघ के समय से पार्टी के सत्ता में आने की उम्मीद लगाए बैठे थे और वर्ष 1980 में हमने भाजपा का गठन किया इसके बाद उनके सहयोग और आशीर्वाद से हम धीरे-धीरे बढ़ कर आज राज्य में सफलतम सत्ता के 9 वर्ष पूर्ण कर चुके है। हमने केन्द्र में लगातार पांच वर्ष अपनी सरकार चलायी तथा देश अन्य राज्यों में पार्टी की सरकार चल रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष हरवंश सिंह राठौर, महापौर अनीता अहिरवार, निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी, जगन्नाथ गुरैया, डालचंद पटेल, शैलेष केशरवानी, ज्ञानचंद कुकरेजा, रामअवतार पांडे, मुकेश जैन ढाना, नवीन भट्ट, शैलेन्द्र ठाकुर, सुखदेव मिश्रा, प्रदीप राजौरिया, अजमेरी राईन, विवेक तिवारी, अखिलेश केशरवानी, कविता राजकुमार टोंटे, नरेश यादव, विक्रम सोनी, राजाराम पटेल, अमित कछवाहा, प्रियंक मलैया, राजेश सैनी, डॉ. ओपी शिल्पी, याकृति जड़िया, रिक्की शर्मा, अरविंद तोमर, हीरालाल खटीक, आलोक केशरवानी, बारिज तिवारी, स्वतंत्रत मिश्रा, आनंद शुक्ला, प्रशांत तिवारी, लकी सेन, सुभाष दत्ता, विजय पटेल, मनोज राय आदि उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें