शनिवार, 22 दिसंबर 2012

रेलवे चिकित्सा शिविर संपन्न

खुरई। शनिवार के दिन रेलवे स्टेशन पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन शाखा सागर के तत्वाधान में रेल कर्मचारियों और उनके परिवार के स्वास्थ्य के परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सभी रेलवे कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, मुख एवं दांत संबधी, ईसीजी सहित दर्जनों प्रकार के रोंगो संबंधी विशेषज्ञों ने परीक्षण किया।

परीक्षण के बाद दवा का वितरण भी मुफ्त किया गया।  इस शिविर में मुखचिकित्सा के डॉ शैलेन्द्र सिंह ने कर्मचारियों को विभिन्न बीमारियों के संबंध में जानकारी देते हुए रोकथाम के भी उपाय बताए। शिविर में परीक्षण करने वाले डाक्टरों में मुख चिकित्सा के लिए डाक्टर शैलेन्द्र सिंह, डॉ. विकेश फुसकेले,डॉ. विवेक असाटी और डाक्टर श्रीमती चांद गुप्ता ने अन्य बीमारियों का परीक्षण किया।  डब्ल्यू सी आर ई यू के मंडल उपाध्यक्ष ने रेल्वे कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने की सलाह दी। इस आयोजन में स्टेशन प्रबंधक कमलेश कुमार,कामरेड बीसी निरंजन,  एसएन रजक, हरिराम, अनवर खान ,अनिल यादव, सुल्तान, भगवान दास सहित कई यूनियन पदाधिकारी भी थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...