रविवार, 16 दिसंबर 2012

छावनी परिषद की बोर्ड मीटिंग आयोजित

सागर। छावनी परिषद सागर की स्पेशल बोर्ड मीटिंग शनिवार को आयोजित की गई। एजेंडे में कुल 14 बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें विकास संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए गए।

प्रमुख रूप से न्यू केंट स्कूल के अंदर सीसी रोड का निर्माण, केंट अस्पताल में निर्माण कार्य, चरई कालोनी की ट्रेगिल में बच्चों को झूले, दीवार एवं सौंदर्यकरण करना, पीपल रोड का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, अशोक रोड का डामरीकरण, श्रीगणेश मंदिर के पास सीसी रोड, मुखारया रोड से कबूलापुल तक नाला निर्माण, केंट थाना से शनिदेव मंदिर तक नाला निर्माण 16 मुहाल में सीसी रोड सहित कई राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को लाभ मिलना आदि निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष तुषार मिश्रा, उपाध्यक्ष पूनम वीरेन्द्र पटेल, शेखर राव, ब्रजेश धीमन, जीई एके सिन्हा, पार्षद हरिओम केशरवानी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...