शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

उच्च शिक्षा ऋण शिविर में एक करोड़ से अधिक राशि के ऋण स्वीकृत

सागर। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश के अन्य जिलों की तरह सागर जिले में भी 27 दिसंबर को उच्च शिक्षा ऋण शिविर संपन्न हुआ। प्रदेश शासन और विभिन्न बैंकों के तत्वाधान में सागर में संपन्न उच्च शिक्षा ऋण शिविर में 52 विद्यार्थियों को एक करोड़ 21 लाख 67 हजार रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए।

अपर कलेक्टर पीएस जाटव ने बताया कि स्थानीय महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल परिसर में गुरूवार को संपन्न उच्च शिक्षा ऋण शिविर में सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया के द्वारा 18 विद्यार्थियों, मध्यांचल ग्रामीण बैंक अंतर्गत 12 विद्यार्थियों, स्टेट बैंक आफ इंडिया के अंतर्गत एक विद्यार्थी, इण्डियन बैंक के अंतर्गत 2, सिंडीकेट बैंक द्वारा 2, एचडीएफसी द्वारा एक, केनरा बैंक द्वारा एक, इण्डियन ओवसीज बैंक द्वारा 2, विजया बैंक द्वारा एक, देना बैंक द्वारा एक, बैंक आफ बड़ौदा द्वारा 2, आईडीबीआई द्वारा एक, बैंक आफ इंडिया द्वारा 2, कारपोरेशन बैंक द्वारा 2 और यूनियन बैंक द्वारा 3 विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा ऋण प्रकरण स्वीकृत किए गए जिनमें कुल एक करोड़ 21 लाख 67 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...