सागर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 30 सितम्बर को रिक्त पंचायत पदों, नवगठित पंचायतों और जिनका कार्यकाल पूर्ण हो रहा है उनके निर्वाचन हेतु संशोधित निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया है ।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम अनुसार मतदान एवं मतगणना 14 जनवरी 2013 को की जानी थी किन्तु संशोधित कार्यक्रम जारी होने के उपरान्त अब मतदान व मतगणना 16 जनवरी 2012 को सम्पन्न होगा । तद्नुसार सागर जिले में रिक्त 5 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों और जिले में 31 रिक्त पंच पदो के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जा रही है ।
पंचायत निर्वाचन 2012 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों के आरक्षण की सूचना और मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 24 दिसम्बर 2012 को प्रात: 10.30 बजे किया जा चुका है और इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाने की कार्यवाही प्रारंभ है । नाम निर्देशपत्रों की संमीक्षा (जांच) 1 जनवरी 2013 को प्रात:10.30 से प्रारंभ होगी ।
अम्यार्थिता से नाम वापस लेने की आन्तिम तिथि 3 जनवरी 2013 को अपरान्ह 3 बजे तक नियत है। उसके ठीक पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची तैयार करने का कार्य और निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा । मतदान 16 जनवरी 2013 को प्रात:8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सम्पन्न होगा और मतगणना का कार्य भी 16 जनवरी को ही मतदान समाप्ति के बाद मतदान केन्द्रों पर ही किया जाएगा। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 17 जनवरी 2013 को खण्ड मुख्यालय पर प्रात:9 बजे से किया जाएगा।
लोक निर्माण मंत्री का दौरा 3 को
सागर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्रसिंह 3 जनवरी को सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अधीकृत जानकारी के अनुसार लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्रसिंह 2 जनवरी की रात्रि में रेवांचल एक्सप्रेस से सागर आएंगे। 3 जनवरी को प्रात:10.30 बजे से सुभाषनगर सागर में पगारा मार्ग का भूमिपूजन करेंगे और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर 3 जनवरी को ही अपरान्ह 3 बजे सागर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
‘अत्मा’ ने फसलों को तुषार से बचाने के उपाय किसानों को बताए
सागर। कृषि तकनीकी प्रबंधन एजेंसी ‘अत्मा’ सागर के परियोजना प्रबंधक ने जिले के किसानों को अपनी रबी फसलो को पाला (तुषार) से बचाने के संबंध आवश्यक परामर्श जारी किए है। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपनी पाला (तुषार) से रबी फसलों को बचाने के लिए यह उपाय करें। फसल की सिंचाई करें। खेत के आस पास रात्रि में धुआ करें। फसल पर सल्फ्युरिक एसीकड़ घोल का स्प्रे करें इन उपायों का अपनाकर कृषक भाई अपनी कीमती फसल को पाले से बचाव कर सकते है।
सिग्नल कोर में भर्ती
सागर। सिग्नल कोर जबलपुर ने अवगत कराया है कि यूनिट हेड क्वाटर कोटा की भर्ती 2 जनवरी को बमबोलिन कैम्प गोआ में की जा रही है। इसी क्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गजरासिंह ने जिले में निवासरत भूतपूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को समस्त दस्तावेजों के साथ भर्ती रैली में भेजकर लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सागर से सम्पर्क कर सकते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें