सागर। सोमवार की शाम शहर के लोगों ने 2012 को अलविदा कर दिया। अनेकों लोगों ने अपने-अपने सहुलियत के हिसाब से नए वर्ष 2013 का स्वागत किया। नए वर्ष के स्वागत के उपलक्ष्य में देर रात तक कार्यक्रम होते रहे। शहर के पिकनिक स्पाटों, होटलों एवं घरों में साज सज्जा की गई।
वहीं पुलिस ने शहर में चैकिंग प्वाइंट बनाकर कड़ी निगरानी रखी। होटलों, ढाबों एवं पिकनिक स्पाटों पर पुलिस की पेनी नजर रही। हालांकि दिल्ली गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद कई युवा संगठन एवं जागरूक लोगों ने नए साल का स्वागत सादगी पूर्ण तरीके से किया। सीएसपी प्रमोद सोनकर ने बताया कि नए वर्ष के उपल्क्ष्य में शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने शहर से सटे प्रमुख स्थानों पर पुलिस चौकसी बढ़ाई है। शहर के प्रमुख चौराहों एवं होटलों पर निगरानी के लिए पुलिसबल मौजूद किया है।
रात के समय युवा शराब का सेवन करके सड़क पर ना चलें। इसके लिए भी उन्होंने चैकिंग अभियान चलाया। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने पिकनिक स्पाट और लॉज होटलों को छोड़कर अपने घर पर ही नए वर्ष का स्वागत किया। लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। कार्यालयों में केक काटकर नया वर्ष का स्वागत किया गया। लोगों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर एवं गले लगकर आने वाले वर्ष की बधाई दी। नए वर्ष के चलते कुछ घरों में धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए। रानगिर में नए वर्ष के उपल्क्ष्य में जगराता का आयोजन किया गया। जिसमें भजनों की प्रस्तुतियां दी गर्इं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें