सोमवार, 31 दिसंबर 2012

चाकू गोंदकर दोस्त को मौत के घाट उतारा

सागर। रविवार की दरमियानी रात गोपालगंज क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू गोंदकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे वहीं आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे गोपालगंज निवासी दीपक रैकवार की उसके ही दोस्त गौरव सेतिया ने हनुमान मंदिर के सामने चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया। दीपक के दोस्तों ने उसे तिली अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिस कारण गौरव ने दीपक की हत्या की है। 

गोपालगंज थाना प्रभारी शिवेन्द्र बघेल एवं सीएसपी प्रमोद सोनकर रात को ही घटना स्थल का मुआयना किया। घटना स्थल पर खून बिखरा पड़ा था। दीपक को पेट के नीचे चाकू ओं के कई घाव थे। अधिक खून बहने के कारण दीपक रैकवार की मौत हो गई। दीपक की मां नहीं है उसकी एक बहिन एवं छोटा भाई है। उसकी मौत से पिता सद्मे में है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...