सागर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री प्रतिभा रत्नपारखी आज सेवा निवृत्त हो गई । जिन्हें न्यायालयीन परिवार ने भावभीनी विदाई दी । जिला न्यायालय के सभागार में 31 दिसम्बर की संध्या जिला न्यायाधीश सुश्री प्रतिभा रत्नपारखी की सेवा निवृत्ति पर उनके सम्मान में विदाई समारोह सम्पन्न हुआ ।
कमिश्नर आरके माथुर, आईजी पंकज श्रीवास्तव व अन्य न्यायाधीशगणों, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों और न्यायालयीन कर्मचारियों की मौजूदगी में सम्पन्न इस विदाई समारोह में सुश्री रत्नपाखरी के कृतित्व और व्यक्तित्व की चर्चा कर उनका अनुसरण करने पर वक्तागणों ने जोर दिया । समारोह में सुश्री रत्नपारखी को सम्मानपत्र भी भेट किया गया। समारोह में न्यायाधीशगणों के साथ आयुक्त आरके माथुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें