सागर। गीता जयंती पर्व गायत्री शक्ति पीठ गोपालगंज में दिनांक 23 दिसंबर को 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण एवं पावन ग्रंथ गीता का विशेष पूजन अर्चन किया जाएगा।
आयोजन को गायत्री परिवार, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, गीता स्वाध्याय मंडल तथा पंतजलि योग समिति यह संस्थाएं संयुक्त रूप से मना रही हैं। कार्यक्रम के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय प्रसाद माखन मिश्री प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से आयोजन में उपस्थित होने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें