सागर। क्रिसमस पर शहर के सभी चर्चा में लोगों की धूमधाम रही। यहां पर कई धार्मिक आयोजन भी किए गए। प्रभु ईशु का जन्म हुआ। लोगों ने एक दूसरे को मिठाईखिलाकर खुशियां बांटी। प्रेम और शांति का संदेश देने और सभी पर आशीष बरसाने के लिए प्रभु ईशु रात 12 बजे जन्म लिया।
क्रिश्चियन कालोनी रोशनी से सराबोर रही। तिली स्थित ज्योति भवन चर्च, ईएलसी चर्च एवं सेंट पीटर चर्च रोशनी से सजाया गया। प्रभु ईशु के जन्म से पहले शाम को लोगों ने अपने-अपने घर को सजाया।
स्कूल में हुआ आयोजन
संसार में जब-जब बुराईयां बढ़ती हैं तो इसका अंत करने के लिए ईश्वर फरिस्ते भेजते हैं। तिली वार्ड स्थित पारस विद्या बिहार स्कूल में छात्रों द्वारा प्रभु ईशु के जन्मोत्सव पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। जिसमें लोगों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाने वाले ईसामसीह का जन्म बताया गया। स्कूल में सेंटा क्लॉज ने आकर छात्रों को टाफिया बांटी और गीत गाए।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें