शनिवार, 22 दिसंबर 2012

जन चौपाल का आयोजन

राहतगढ़। जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हिनौतिया कलॉ के ग्राम चंदनहारी में मयार्दा अभियान अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सीईओ आरके गोस्वामी एवं एपीओ अनीस पाण्डेय ने ग्रामीणों को घर में शौचालय निर्माण कर उसका उपयोग कराए जाने की शपथ दिलाई

जिससे गांव का वातावरण साफ स्वच्छ होने के साथ ग्रामवासी बीमारियों से भी सुरक्षित रह सकेंगे साथ ही ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर सरपंच प्रेमसिंह कोरी, उपसरपंच जितेन्द्रसिंह राजपूत, सचिव श्रीराम चौरसिया, श्रीमती धनकुमारी अग्रवाल, कु. सविता ठाकुर सहित अनेक पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...