शनिवार, 29 दिसंबर 2012

कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

बीना। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने कांग्रेस के इतिहास पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस जन-जन की पार्टी है कांग्रेस ने हमेशा सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य किया है।

कांग्रेस की जन हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक जुट होकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष देवीलाल नामदेव, दीनदयाल उपाध्याय, निर्मला सप्रे, शशिमोहन तिवारी, अमरजीत अजमानी, महेन्द्र साहू, राजेश सेन, राजीव व्यास, चंद्रशेखर राज, मांगीलाल नामदेव, बीडी पाराशर, देवेन्द्र नायक सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

सेवादल ने मनाया स्थापना दिवस


ब्लॉक कांग्रेस सेवादल कार्यालय में पार्टी ने कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें शहीदों एवं क्रांतिकारियो को नमन कर चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य   संयोजक चंद्रशेखर राज (बबलू) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अनुशरण करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रभुदयाल सोनी, जगदीश कुर्मी, नीरज राज, प्रदीप गुप्ता, इंद्रपालसिंह, जाहरसिंह, कमलाबाई, मीराबाई, गीता पटैरिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...