शनिवार, 29 दिसंबर 2012

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, उधार न देने पर की थी हत्या

बंडा। पुलिस के लिए चुनौती बना अंधा हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है 1 एवं 2 दिसंबर की दरम्यानी रात में मजार के पास ग्राम कांटी के तुलसीराम पटेल की लाश मिली थी।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभय सिंह के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी अभिषेक दीवान के नेतृत्व में बण्डा टी आई हेमंत सिंह सिसोदिया ने अंधे कत्ल का खुलासा किया। 

पुलिस को जानकारी मिली की ग्राम रीछई के धर्मेन्द्र अहिरवार, खुबचंद अहिरवार को किराने का सामान उधार न देने पर तुलसीराम पटेल को बण्डा से कांटी जाते समय छुरियो एवं पत्थर पटककर जान से मार डाला था। अंधे कत्ल का ख्ुालासा कराने में आरक्षक अनंत दहायत, दाताराम, जगदीश एवं पदमवीर सहित स्टाफ की अहम भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...