शनिवार, 29 दिसंबर 2012

सुरेश पचौरी का हुआ स्वागत

बीना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी का स्वागत गुरूवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू के निवास पर किया गया। कार्यकतार्ओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाईं।

उन्होंने सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की सीख दी। श्री पचौरी सागर में हो रहे संभागीय सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री साहू के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ता उनके साथ रवाना हुए। स्वागत करने वालों में छोटाबाबू राय, देवीलाल नामदेव, दीनदयाल उपाध्याय, शशिमोहन तिवारी, महेन्द्र साहू, मेहरबान साहू, दीपक नामदेव, दिनेश सोनकर, पुष्पेन्द्र सेन, सुनील सेन सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...