मंगलवार, 18 दिसंबर 2012

बढ़ाए गए संपत्ति व जल कर के विरोध में महिला कांग्रेस का धरना

सागर। नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए संपत्ति व जल कर के विरोध में जिला शहर महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों द्वारा कीर्ति स्तंभ पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना के समापन अवसर पर कांग्रेसियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

धरने का नेतृत्व कर रही जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सीमा चौधरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा भाजपा के भ्रष्ट प्रतिनिधियों के माध्यम से आम जनता पर जो कर का बोझ डाला जा रहा है वह निंदनीय है और इसे तुरंत वापस लिया जाए। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई ने कहा कि भाजपा मुगलते में है। आम जनता आने वाले चुनाव में उनको सबक सिखाएगी। 

प्रदर्शन में मुख्य अतिथि संतोष पांडे ने कहा कि महिला कांग्रेस ने जो कांग्रेस का झंडा उठाकर जो आम आदमी की लड़ाई लड़ने का काम किया है, इससे निश्चित ही भाजपा का पतन होगा। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मुन्ना चौबे ने कहा कि नगर निगम आज नरक निगम का रूप ले चुकी है, जो आम जनता पर डकैती डालने का काम कर रही है। 

धरने को रेखा चौधरी अध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस, उत्तमचंद खटीक, ब्रजकिशोर रूसिया, वीणा दुबे, मनोरमा उपाध्याय, कुसुम सुरभि, सुधा रजक, डॉ. महेश तिवारी, शरद पुरोहित, महेश जाटव, हेमराज रजक, चक्रेश सिंघई, शौकत अली, अरुण मिश्रा, श्याम दुबे, उमर खान, रफीक गनी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में गोल्डी केशरवानी, कल्लू गुप्ता, संगीता पांडे, रंजीता राणा, ज्योति बाल्मीकी, पुष्पा नामदेव, पार्वती पटेल, वती यादव, गीता सोनी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...